खाडुभाई

पहाड़ों से खरी खरी

शिमला मनाली में पर्यटक ठगी से कैसे बचें

Posted by NITYIN on May 10, 2009

गर्मियां आते ही हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का जमवाडा लग जाता है. जहाँ पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए यह कमाई का एक बड़ा मौका होता है लेकिन कुछ लोग पर्यटकों को चूना लगाने से गुरेज नहीं करते हैं. शिमला, मनाली जैसे बड़े शहरों में कुछ लोग अनादिकृत तौर से गाइड का काम करते हैं. यह लोग आपको बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या माल रोड पर आम तौर से मिल जाते हैं और सस्ते में होटल दिलाने की बात करते हैं. आइये आपको इनकी कार्य प्रणाली के बारे में बताता हूँ.

१०-१२ घंटे की यात्रा के बाद जब पर्यटक शिमला पहुँचते हैं तो शुरू होती है होटल की तलाश. शिमला में रेलवे स्टेशन मुख्य शहर से दूर है और बस स्टैंड शहर के बिलकुल नीचे है. यहाँ से आमतौर पर सामान ढोने वाले कुली ही पर्यटकों को फांस लेते हैं. शिमला में मुख्य शहर में गाड़ियों का आना जाना मना है और पैदल ही चलना पड़ता है. यह कुली पर्यटकों को इधर उधर भटका कर अपने चुने हुए होटल में ले जाते हैं. तब तक पर्यटक थक हार कर जो होटल मिलता है वोह उठा लेता है. इन होटल में इन कुली/गाइड को पहले दिन का भाडा कमीशन के रूप में मिलता है. होटल वाले अगले दिन घुमने के लिए टैक्सी करवा कर टैक्सी वालों से अपना पैसा प्राप्त कर लेते हैं. अब टैक्सी ड्राईवर जहाँ भी पर्यटकों को घुमाता है उन सब जगह पर इनकी पत्ती फिट रहती है. शिमला के आसपास कुफरी में जब यह पर्यटक घोडे की सवारी करते हैं या वहां दुकानों से खरीदारी करते हैं या रेस्तरा में कुछ भी खाते पीते हैं, टैक्सी ड्राईवर को सब जगह पर उसका हिस्सा मिलता रहता है. यानि अंत में लुटता पर्यटक ही है.

हाल के बरसों में शाल की खरीदारी भी पर्यटकों के लिए भारी घाटे का सौदा बन गयी है. मनाली के पास कुल्लू में कुल्लू शाल का काफी नाम है. यहाँ शाल के बड़े शोरूम और कारखाने हैं. लेकिन ज्यादातर मशीनी शाल को ही कुल्लू शाल के नाम से बेच डाला जाता है. इन शोरूम में पर्यटकों को लाने पर टैक्सी वालों को मोटी कमीशन मिलती है. हिमाचल में चिंगू शाल के नाम पर भारी धोखाधडी होती है. चिंगू शाल के बारे में यहाँ विस्तार से पढें. वास्तव में चिंगू नाम का कोई प्राणी नहीं है. यह मात्र धोखाधडी है.

पर्यटन पर कुछ चीज़ों का ध्यान रखें. यात्रा से पहले अपने होटल का आरक्षण करवा लें. अपने ट्रेवल एजेंट से या फिर इन्टरनेट पर होटल का आरक्षण अब बेहद आसान है. घुमने के लिए होटल से कभी भी टैक्सी न लें. सभी शहरों में टैक्सी यूनियन उपलब्ध रहती हैं जहाँ पर हर जगह के पक्के रेट रहते हैं और आप इनसे रसीद भी ले सकते हैं. शिमला और मनाली में पर्यटन निगम द्वारा चलित डे टूर बुक किये जा सकते हैं. शाल आदि  की खरीदारी से बचें. वैसे एक अच्छा शाल आपको १०००-२००० तक मिल जाता है. कुल्लू में BhuttiCo Weavers नाम की संस्था है जो कि बुनकरों कि सहकारी संस्था है. यहाँ से आपको उचित दाम पर शाल मिल जायेंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार के एम्पोरियम से भी आप खरीदारी कर सकते हैं.

पर्यटन के दौरान इन कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपकी यात्रा का आनंद कुछ और ही रहेगा.

Advertisement

4 Responses to “शिमला मनाली में पर्यटक ठगी से कैसे बचें”

  1. [...] में पर्यटक ठगी से कैसे बचें Jump to Comments खाडूभाई ब्लॉग पर मेरा नया [...]

  2. D said

    Hi Nityin, I have been glancing through your blog off and on for the past 1-2 months, as one of the 2-3 blogs/sites that I identified, as interesting reads on an area of HP that I am interested in exploring. Since you are a native of the state, I was wondering if I could get your views about orchard holidays in this part of HP. Internet searches have got us information on two possible options – Banjara Camps at Thanedar and Riverview Orchard at Kotgarh. Would you know of any other options one to explore – basically a quiet break of 2-3 days, in an orchard stay, at not too exorbitant costs?
    Thanks much in advance.
    p.s.: A rather belated congratulations on the new addition to your family by the way.

    • NITYIN said

      Hi
      Many thanks for the comment and wishes.

      Riverview Orchards have closed down for the year as their family is visiting. Only Banjara is operating. There are no more homestays in the area. There is a camping site in Hatu peak which has opened up this year. Just google for Agyatvaas and you will find the details. Also around Kharapatthar in Kotkhai area there is one available. Google for Shelapani and you will find the details.
      Hope this helps!

  3. Free Classifieds India said

    Thanks for you information, it is really helpful for who are planning to go hill stations.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.