खाडुभाई

पहाड़ों से खरी खरी

बर्फ में वाहन चलाने की सावधानियां

Posted by NITYIN on January 7, 2009

मौसम के पहले हिमपात के साथ ही ख़बर आयी की जिला शिमला के खड़ापतथर के पास एक जीप दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। समाचार पत्रों के अनुसार सुबह ८ बजे यह हादसा हुआ। सड़क पर बर्फ की हलकी चादर थी जिस पर जीप फिसल कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हर वर्ष सर्दियों के मौसम में बर्फ पर कई सारे हादसे होतें हैं। बर्फ पर गाड़ी चलाते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं। यहाँ में कुछ सावधानियों के बारे में बताना चाहूँगा।

» गाड़ी की गति पर नियंत्रण रखें। ध्यान रखें कि सड़क के दोनों और बर्फ जमने से सड़क ट्रैफिक के लिए काफी कम रह जाती है। ऐसे में यदि आप तेज़ गति से वाहन चलाएंगे तो दुर्घटना कि सम्भावना बढ़ जाती है।

» गाड़ी को हमेशा भारी गेयर में चलाये। इससे गाड़ी कि गति पर नियंत्रण रहता है। बर्फ पर कभी भी ब्रेक न लगायें। बर्फ पर सबसे ज्यादा हादसे ब्रेक लगाने से ही होते हैं। गाड़ी कि गति कम करने के लिए भारी गेयर लगायें। जहाँ तक हो सके सड़क के बीच में न चलें बल्कि किनारे कि तरफ़ चलें। मोड़ पर गाड़ी बाहर ले जाकर काटें। यदि सामने से कोई गाड़ी अचानक आ जाती है तो आपको साइड देने में दिक्कत नहीं होगी न ही अचानक ब्रेक लगानी पड़ेगी। लगातार हार्न का प्रयोग करें। इससे आप सामने वाले को अपनी उपस्थिति का अहसास कराते रहेंगे।

» अपनी गाड़ी को वजनी रखें। इस के लिए जितने ज्यादा लोग गाड़ी में बैठे होंगे उतना ही गाड़ी में वजन ज्यादा होगा और गाड़ी के फिसलने कि सम्भावना कम होगी। जहाँ तक हो सके अकेले वाहन में यात्रा न करें। अगर जाना अवश्यक हो तो लिफ्ट जरुर दीजिये। गाड़ी में बर्फ हटाने के कुछ औजार भी रखें। अगर आप कि गाड़ी बर्फ में फस जाए तो यह बहुत काम आएंगे। साथ ही कुछ खाली बोरियां भी रखें। यदि आपकी गाड़ी फिसल कर नाली में जा फसे तो इन्हें टायर के नीचे डाल कर गाड़ी पीछे करने की कोशिश करें।

» बर्फ में सब से बढ़िया गाड़ी वही है जिसमे फ्रंट व्हील ड्राइव सुविधा हो। यह गाडियाँ बर्फ पर चलने में सबसे अधिक सक्षम हैं। साथ ही अपने टायर की हालत पर भी गौर करें। पुराने गंजे टायर आप को मुसीबत में फंसा सकते हैं। टायर नए हो तो बेहतर होगा। यह रोड पर ग्रिप बनने में सहायता करते हैं।
रात में बर्फ पर यात्रा करने से बचें। आसमान यदि साफ़ हो तो रात को बर्फ पर बिल्कुल भी यात्रा न करें। इससे बर्फ और अधिक जम जाती है और फिसलन बहुत अधिक हो जाती है। यह बात दिन में यात्रा करने पर भी लागू होती है। सड़क के साफ़ होने तक इंतज़ार करें। सड़क साफ़ करने के बाद उस पर मिटटी डाली जाती है जिससे फिसलन कम हो जाती है। सड़क पर मिटटी डलने पर ही यात्रा करना सुरक्षित होगा।

» बर्फ में यात्रा करते समय कभी भी मदिरा का सेवन न करें। मदिरा से आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और आप को गर्मी का एहसास होने लगता है। यदि यह कृत्रिम गर्मी बरकार न रखी जा सके तो आपका शरीर का तापमान गिरने लगता है और शरीर में एंठन बैठ जाती है। मृत्यु भी हो सकती है। इस लिए मदिरा का सेवन खतरनाक है। अपने शरीर को बाहर के तापमान से स्वयम सामंजस्य बिठाने दें।

» यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फ़ोन को अपनी जेब में ही रखें। इसे गाड़ी के डैशबोरड आदि पर न रखें। भगवन न करे यदि कोई दुर्घटना घट जाती है तो यह संपर्क साधने में काम आयेगा। दुर्घटना के समय मृत्यु चोटों से कम और मौसम की मार से ज्यादा होती हैं। पर्याप्त गरम कपड़े पहने रखें जो आपके शरीर को ज्यादा से ज्यादा समय तक गर्म रखने में मदद करें। साथ ही गाड़ी में पानी की बोतले भी प्रयाप्त मात्रा में रखें। भले बाहर ठण्ड हो लेकिन शरीर को पानी की आवश्यकता होती है और दुर्घटना के समय यह पानी शरीर को सबल प्रदान करता है।

यह कुछ सावधानियां दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक हैं। सड़कों पर सावधानी लेकर चलने में ही भलाई है। सड़क पर यात्रा का मूल मंत्र भी यही है – सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।

One Response to “बर्फ में वाहन चलाने की सावधानियां”

  1. [...] This Sunday there was a mild snowfall at Narkanda. Mild by Narkanda standards as there was just 3 inch of snow on roads. Snowfall has been awfully late this year and Shimla is yet to receive snow. Snow fall happened in the periphery of Narkanda only. It was nice to drive on snow after such long time! The forest across Hatu peak was all covered with snow. When I traveled the snow was fresh so driving was piece of cake but next day a news came about a car accident on the same road when an Alto went off the road after skidding in the night and two person were killed. Indeed very tragic. I have written about precautions on driving on snow here on my Hindi blog.  [...]

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

 
Follow

Get every new post delivered to your Inbox.